
हाथरस। बजरंग दल का ब्रज प्रांत स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आज से मैनपुरी में प्रारम्भ हो गया है। इस वर्ग में शहर से बजरंग दल के लगभग 24कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त करने को हाथरस से मैनपुरी के लिए रवाना हुए हैं।
प्रशिक्षण वर्ग में विभाग संगठन मंत्री उमाकांत एवं जिला संगठन मंत्री देवराज दोनों अधिकारी भी शामिल थे।आज बजरंग दल के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग मैनपुरी हेतु हाथरस से प्रस्थान करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। सभी कार्यकर्ताओं को तिलक लगाकर, भगवा पटका पहनाकर उत्साह एवं गौरव व जलपान के साथ विदा किया गया है।।
देश, धर्म और समाज की रक्षा के संकल्प के साथ निकल पड़े ये वीर कार्यकर्ता राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और संगठन शक्ति का अद्भुत प्रतीक हैं। हाथरस की धरती से बजरंग दल के रणबांकुरों का यह प्रस्थान पूरे जनपद के लिए गौरव एवं प्रेरणा का विषय है। सभी कार्यकर्ता शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्राप्त कर संगठन एवं राष्ट्र सेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगें।
जहाँ युवा जागता है, वहाँ राष्ट्र भाग्य बदलता है।। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष अमित भार्गव, जिला सहमंत्री अमरदीप, विभाग संयोजक हर्षित गौड़, जिला संयोजक बजरंग दल अनमोल अग्निहोत्री, नगर मंत्री विजय गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष दीपू वार्ष्णेय,मोहित चौहान, जिला सोशल मीडिया प्रमुख चेतन यादव, जिला गौ रक्षा प्रमुख नवीन, अभिषेक सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।












