नायब तहसीलदार ने अवैध खनन कर रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली एवं एक मिट्टी खोदने की मशीन की जब्त

नगला शेखा में हो रहा था मिट्टी का अवैध खनन

सिकंदराराऊ । क्षेत्र में हो रहे मिट्टी के अवैध खनन पर प्रशासनिक अधिकारियों ने नकेल कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में क्षेत्र के गांव नगला शेखा में नायब तहसील दार ने अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। इस दौरान टीम को देख खनन कर रहे माफिया मौके से भाग जाने में सफल रहे। टीम ने मौके से एक ट्रैक्टर ट्रॉली एवं एक मिट्टी खोदने की मशीन को कब्जे में लिया। जिन्हें तहसील में लाकर खड़ा कर दिया ।
नायब तहसीलदार राकेश शर्मा को सूचना मिली कि हसायन क्षेत्र के गांव नगला शेखा में अवैध मिट्टी खनन का कार्य चल रहा है। सूचना पाकर प्रशासन हरकत में आ गया। नायब तहसीलदार ने अपनी टीम के साथ गांव में छापेमारी की । इस दौरान टीम को देख खनन माफिया ट्रैक्टर ट्रॉलियो को लेकर मौके से भाग गए। टीम ने मौके से एक ट्रैक्टर ट्रॉली एवं मिट्टी खोदने की एक मशीन को अपने कब्जे में लिया । प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से खनन माफिया में खलबली मच गई। इस संबंध में नायब तहसीलदार राकेश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment