खेत की रखवाली कर रहे युवक को बाइक सवारों ने मारी गोली, घायल

सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव शंकरपुर में खेत की रखवाली कर रहे एक युवक में बाइक सवार हमलावरों ने दिन दहाड़े गोली मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी मौके से भाग जाने में सफल रहे । घायल युवक का उपचार अलीगढ़ मेडिकल में चल रहा है। घायल युवक के पिता ने कोतवाली में एक नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
गांव शंकरपुर निवासी नेम सिंह यादव (एड0) पुत्र ग्याप्रसाद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गुरुवार की दोपहर 3.30 बजे करीब उनके दो पुत्र उपेन्द्र व रंजीत कुमार खेत पर ज्वार रखाने हेतु गए थे । दोनों भाई खेत किनारे पेड़ के नीचे बैठे थे। तभी गांव का ही अजय कुमार पुत्र अमोल सिंह अपने दो अज्ञात साथियों के साथ बाइक से वहाँ पहुंचा। आरोपी अजय ने अवैध तमंचे से उपेंद्र को गोली मार दी । जिससे वह घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से बाइक पर सवार होकर भाग गए। आनन फानन में घायल युवक को उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल में भर्ती कराया । जहां उसका उपचार जारी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment