गाली गलौज का विरोध करने पर युवक को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव नगला अडू में गाली गलौज का विरोध करने पर नामजद ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला अडू निवासी प्रेमशंकर पुत्र रामखिलाड़ी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 19 मई की रात्रि 8.30 बजे गांव का ही अतुल पुत्र राकेश उसकी पत्नी जूली को गाली गलौज कर रहा था। पीड़ित ने जब गाली गलौज का विरोध किया, तो आरोपी ने लाठी डंडों से उसके ऊपर प्रहार कर दिया । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment