
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव बरईशाहपुर में रास्ते में पानी भरने का विरोध करने पर नामजदों ने एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव बरईशाहपुर निवासी उर्मिला देवी पत्नी कुंवर पाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 17 मई की दोपहर 12.30 बजे अपने खेत पर जा रही थी । खेत के रास्ते पर गांव के ही सूबेदार सिंह, रिंकू और राजबहादुर पुत्रगण सालिगराम ने पानी भर दिया । जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज कर लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।









