ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के साथ हुई लूट में प्रयुक्त दूसरी कार भी पुलिस ने की बरामद

पुलिस ने आरोपी अंकित को जेल से लिया रिमांड पर, आरोपी की निशानदेही पर की कार बरामद

सिकंदराराऊ । कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से हुई लूट की घटना में प्रयुक्त दूसरी कार को भी पुलिस ने रिमांड पर लिए आरोपी की निशानदेही से बरामद की है। उक्त कार का प्रयोग वारदात से पूर्व रेकी करने में किया गया था। कार में पुलिस को लूटी गई रकम में से 5400 रुपए भी मिले हैं।
बतादे कि अमित पुत्र मेघ सिंह निवासी टटी डण्डिया,थाना सिकंदराराऊ द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था ,कि वह गत 18 मार्च को रोजाना की भांति अपने माँ अम्बे ग्राहक सेवा केन्द्र मोहनपुरा कासंगज से समय करीब 6.25 शाम पर दुकान बढाकर अपने गाँव के लिये जा रहा था । जैसे ही महाशांति आधुनिक गुलकुल ट्रष्टि के सामने निकलकर डुकरिया नगला का बम्बा कासंगज सिकंदराराऊ रोड पर पहुँचा तो पीछे एक काले रंग की स्कॉर्पियो जिसमें कुछ व्यक्ति सवार थे । उन्होने पीड़ित की मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया और उसका रुपयो से भरा थैला छीनकर भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। उक्त प्रकरण में पुलिस सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी है। पुलिस ने आरोपी अंकित पुत्र छोटे लाल निवासी गांव कातौर कोतवाली कासगंज जिला कासगंज को जेल से रिमांड पर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी अंकित ने बताया कि वारदात से पूर्व वह सफेद स्विफ्ट कार से अमित कुमार की निगरानी कर रहा था। घटना के बाद इस कार को डुकरिया बंबा स्थित शनिदेव मंदिर के पास एक बाग में छिपा दिया गया था और चाबी पहिए के पास मिट्टी में दबा दी गई थी। जांच में सामने आया है कि यह कार नई दिल्ली के उत्तम नगर निवासी हेमंत साहनी की है, जिसे गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-58 क्षेत्र से चोरी किया गया था। अंकित ने पुलिस को बताया कि लूट की रकम में उसे 20 हजार रुपये मिले थे। इनमें से उसने 10 हजार रुपये वकील को दिए, 4600 रुपये खर्च कर दिए और बाकी 5400 रुपये कार में ही छोड़ दिए थे। आरोपी ने यह भी कबूल किया कि वारदात से पूर्व सभी आरोपी अलीगढ़ के एक होटल में रुके थे। पुलिस के मुताबिक, अंकित ने ही अपने साथियों को सूचना दी थी, कि मोहनपुरा क्षेत्र का जन सेवा केंद्र संचालक रोज बड़ी रकम लेकर निकलता है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment