
सिकंदराराऊ। लखनऊ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के चेंबर तोड़े जाने के विरोध में दी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी संजय कुमार को प्रदेश के राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।
सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि दी बार एसोसिएशन सिकंदराराऊ के समस्त अधिवक्ता लखनऊ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के चैंबरों को प्रशासन द्वारा बलपूर्वक तोड़े जाने की घटना का घोर विरोध करते हैं । यह कार्रवाई अधिवक्ताओं के सम्मान, स्वतंत्रता एवं न्याय व्यवस्था की गरिमा के विरुद्ध है। अधिवक्ता समाज सदैव संविधान एवं न्यायपालिका के प्रति समर्पित रहा है तथा आम जनता को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में अधिवक्ताओं के चैम्बरों को तोड़ना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। उक्त घटना की निष्पक्ष जांच कर कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए तथा अधिवक्ताओं के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन देने वालों में सचिव राजेश कुमार बघेल एडo, गौरी शंकर गुप्ता एडo, रनवीर सिंह एडo,जय प्रकाश गुप्ता एडo,अवनेश कुमार शर्मा एडo, अशोक शर्मा एडo, ब्रजेश यादव एडo,विजय उपाध्याय एडo, अवधेश यादव एड o भगवान सिंह एडo, प्रियांशू दरगढ़ एडo,दीपेश पाठक एडo, रूपेंद्र सिंह एडo, राधे श्याम बघेल एडo, मुनेश यादव, अरशद अली एडo,विनय राजपूत एडo, राहुल चौहान एडo आदि मौजूद रहे।









