
सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव बनवारीपुर में एक युवक को अज्ञात व्यक्ति ने गाली गलौज कर हवाई फायरिंग कर दी । घटना के बाद आरोपी भाग जाने में सफल रहा । पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव बनवारीपुर निवासी अविनेश दिवाकर पुत्र पप्पू सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 16 मई की रात्रि को अनिल पुत्र लालराम के घर पर सो रहा था। रात्रि करीब दो बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने मकान का दरवाजा खट खटाया । पीड़ित दरवाजे के पास आया तो उसे गाली गलौज की गई और मकान के बाहर से दो हवाई फायर किए। जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।









