
हाथरस पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर थाना परिसर,बागला कॉलेज रोड व रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई की गई।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट के नेतृत्व मे थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया गया । सफाई अभियान में जनपद के थाना हाथरस गेट पर नियुक्त पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण व रिक्रुट आरक्षियों द्वारा उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया। थाना कार्यालय, थाना परिसर के साथ-साथ गाँधी पार्क तिराहा, बागला रोड पर लगी पशुओं व पक्षियों हेतु पानी पीने की टंकियों को साफ किया गया व साफ पानी भरा गया। परिसर के अन्दर-बाहर खाली स्थानों पर उगी हुई घास की कटाई की गई एवं इधर-उधर बिखरे कूड़े-कचरे का नियत जगह पर संग्रह किया गया । इसके साथ ही आम लोगो को साफ-सफाई रखने हेतु प्रेरित किया गया और संदेश दिया कि स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।












