कन्हैया जी मंदिर पर भागवत कथा शुरू: निकाली कलश यात्रा

हाथरस  शहर के रुई की मंडी स्थित ठाकुर कन्हैया लाल जी महाराज मंदिर पर पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष में आयोजित हो रही श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के शुभारंभ से पूर्व आज शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में बढ़चढकर भाग लिया।
अधिक मास के पावन पर्व पर ठा. कन्हैया लाल जी मंदिर रुई की मंडी पर श्रीमद् भागवत सप्ताह का शुभारंभ आज से हो गया है और श्रीमद् भागवत कथा शुभारंभ से पूर्व आज कलश यात्रा के साथ कथा का श्री गणेश हुआ। कलश यात्रा बिहारी जी मंदिर बड़ी कोठी से प्रारंभ होकर मुख्य बाजारों से होकर कन्हैया लाल मंदिर पर पहुंची, जहां पर कथा व्यास श्री हरि सुरेशाचार्य जी महाराज (श्री धाम वृंदावन) ने कथा महात्म का वर्णन किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष राजकुमार कोठीवाल, बांकेबिहारी वर्मा, दीपक वर्मा, देवेश कौशिक, पवन गुप्ता, कन्हैया घी वाले, पवन पौरुष, संजीव वर्मा, सुभाष वर्मा, चेतन पंडित के अलावा भारी संख्या में भक्तगण एवं महिलाएं उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment