भाजपा की प्रचंड जीत पर जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय के कार्यालय पर मनाया जश्न

हाथरस। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में देश के पूर्वोत्तर राज्यों के पांच राज्यों में हुए चुनाव के बाद आज आए चुनाव परिणाम में प्रमुख राज्य पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा को ऐतिहासिक रिकॉर्ड जीत मिलने व असम तथा पुडुचेरी में भाजपा सरकार की फिर से वापसी होने की खुशी में आज भाजपाई झूम उठे हैं और हर जगह पर जश्न मनाया जा रहा है।इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय के कार्यालय में भी भाजपा की प्रचंड जीत पर जश्न मनाया गया ।

तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा रामवीर उपाध्याय के कार्यालय पर जश्न मनाया गया और उन्होंने इस जीत को भाजपा नेतृत्व की कड़ी मेहनत व उक्त राज्यों की जनता की जीत बताया। तीन राज्यों में भाजपा की जीत की खुशी में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा रामवीर उपाध्याय द्वारा भारी हर्ष व्यक्त करते हुए मिठाई वितरित की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष सीमारामवीर उपाध्याय के कार्यालय में भी कार्यकर्ता भारी जीत की खुशी से झूम उठे और जश्न मनाया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment