हाथरस।थाना चंदपा क्षेत्र के एक गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 27 वर्षीय एक युवक 5 हजार रुपये की शर्त जीतने के लिए निर्वस्त्र होकर भागा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक को निर्वस्त्र होने के लिए उकसाते दिख रहे हैं और उसे 5 हजार रुपये देने की बात कह रहे हैं।
बताया जाता है उक्त युवक कथित तौर पर निर्वस्त्र होकर गांव की गली में महिलाओं के सामने भागता हुआ स्पष्ट नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान पति सहित कुछ लोगों ने युवक के सामने यह शर्त रखी थी। घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे मामले को अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। यह मामला पुलिस के संज्ञान में भी आ गया है।कोतवाली चंदपा प्रभारी ने बताया कि पुलिस नग्न अवस्था में गांव में दौड़ लगाने वाले युवक और उसे उकसाने वालों की तलाश कर रही है। पुलिस इस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करेगी।









