
हाथरस-। मुख्य चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की समीक्षा की गयी। समीक्षा में ब्लॉक हसायन एवं हाथरस की प्रगति कम होने पर कठोर चेतावनी दी गयी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बैठक में निर्देशित किया गया कि समस्त ऑपरेटर आईडी एक दिवस में शत-प्रतिशत सक्रिय हो जानी चाहिए।ऑपरेटर आईडी सक्रिय न होने की स्थिति में सम्बन्धित की जिम्मेदारी तय करते हुए कठोर कार्यवाही की जायेगी एवं निर्देशित किया गया कि सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी एवं बी.पी.एम. क्षेत्र में प्रतिदिन भ्रमण करें एवं प्रतिदिन लगाये गये केम्पो में बनाये गये आयुष्मान कार्ड की प्रगति से उन्हें अवगत करायें।
नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत योजना डॉ.मधुर कुमार द्वारा समस्त पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि 70 वर्ष से अधिक आयु के समस्त वरिष्ठ नागरिक एवं योजना से आच्छादित समस्त पात्र लाभार्थी अपने आयुष्मान कार्ड अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र आशा ,पंचायत सहायक,सीएचओ से सम्पर्क कर बनवा ले, जिससे कि वे प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की मह्तावाकंक्षी योजना का लाभ प्राप्त कर सके। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.राजीव रॉय ,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.मधुर कुमार ,डॉ. प्रभात कुमार सिंह,लेखेन्द्र भारद्वाज, महीपाल सिंह एवं समस्त बीपीएम,बीसीपीएम एवं समस्त आयुष्मान मित्र उपस्थित थे।












