जिले में बेहतर पुलिसिंग के लिए पुलिस कप्तान ने किए कई तबादले

उप निरीक्षक अरविंद कुमार को बनाया मुरसान कोतवाली का प्रभारी

हाथरस। जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त व दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आज पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए थाना प्रभारी सहित कई इंस्पेक्टर व दारोगाओं को इधर से उधर किया गया है। चार इंस्पेक्टर और पांच उपनिरीक्षकों का तबादला किया गया है, जिससे कि जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाना है।
पुलिस कप्तान द्वारा आज किए गए तबादलों के क्रम में मुरसान के कोतवाली निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप गिरी को विशेष जांच प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी जगह कोतवाली सदर की आगरा रोड पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक अरविंद कुमार को मुरसान का नया कोतवाली प्रभारी बनाया गया है।वहीं
कोतवाली चंदपा में तैनात इंस्पेक्टर (क्राइम) जयप्रकाश को सादाबाद का अपराध निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं सादाबाद में कार्यरत नदीम असगर को सम्मन सेल का प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस कप्तान द्वारा किए गए तबादला के तहत इंस्पेक्टर अवधेश कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक के वाचक पद से हटाकर लोक शिकायत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके विपरीत सुनील कुमार वर्मा को लोक शिकायत प्रकोष्ठ से स्थानांतरित कर वाचक अपर पुलिस अधीक्षक का पदभार दिया गया है। पुलिस कप्तान ने तीन पुलिस चौकियों के प्रभारी भी बदले हैं और उपनिरीक्षकों के तबादलों में सत्यपाल यादव को पुलिस लाइन से आगरा रोड चौकी (सदर कोतवाली) का प्रभारी बनाया गया है। यदुनाथ सिंह को देदामई चौकी (थाना सासनी) से हटाकर मेंडू गेट चौकी (कोतवाली) का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त देवेंद्र पाल सिंह को मुरसान थाना से स्थानांतरित कर देदामई चौकी (थाना सासनी) का प्रभारी बनाया गया है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment