तालाब चौराहा पर यात्री शेल्टर हॉल का लोकार्पण:स्वागत

हाथरस। शहर के तालाब चौराहा पर वार्ड संख्या 30 के अंतर्गत निर्मित यात्री शेल्टर हॉल का आज सांसद अनूप प्रधान के साथ पाल का अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी एवं पूर्व सांसद राजेश दिवाकर द्वारा संयुक्त रूप से लोकार्पण किया गया हैं।
शहर के प्रमुख चौराहा तालाब चौराहा एक प्रमुख एवं व्यस्त चौराहा है, जहाँ से आगरा, मथुरा, सिकन्द्राराऊ, अलीगढ़ सहित विभिन्न शहरों के लिए मार्ग जाता है। यहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करते हैं और उन्हें प्रतीक्षा के दौरान धूप, वर्षा एवं अन्य परिस्थितियों से काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था।ऐसे में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठने एवं सुरक्षित ठहराव के लिए यह यात्री शेल्टर हॉल अत्यंत आवश्यक था, जिसका शुभारंभ किया गया है।।
यह जनसुविधा यात्रियों एवं आमजन को राहत प्रदान करते हुए सुरक्षित एवं व्यवस्थित ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराएगी तथा शहर के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
इस अवसर पर पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, निवर्तमान जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, विवेक गुप्ता नगर अध्यक्ष भाजपा एवं नामित सभासद, नामित सभासद डॉ.आरसी गोला, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल मदनावत, दिलीप पोद्दार एडवोकेट, सतेंद्र सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रभा सिंह, क्षेत्रीय मंत्री विपिन लवावनिया, क्षेत्रीय मंत्री अमित भौतिका , पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान में जिला महामंत्री हरिशंकर राणा भूरा पहलवान, जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय, रामवीर सिंह भैयाजी, क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा अनुज चौधरी, जिला प्रभारी आईटी सेल पवन रावत, रामू माहेश्वरी, श्रीमती राजकुमारी गोला, नरेश प्रधान,सांसद प्रतिनिधि ठाकुर राजेश सिंह (गुड्डू भैया), सभासद अशोक गोला, हिमांशु कौशिक, सुधीर मितल आदि मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment