
हाथरस। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर अखिल भारतीय वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन की नगर अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय के नेतृत्व में शहर के डीआरबी इंटर कॉलेज के पास जल की प्याऊ तथा शरबत वितरण किया गया।
अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर अखिल भारतीय वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन की नगर अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय के नेतृत्व में लगाए गए शिविर में राहगीरों व आमजनों को ठंडा जल एवं ठंडा व मीठा शरबत वितरित किया गया। इस दौरान ठंडा जल व शरबत राहगीरों ने पीकर गर्मी के बढ़ते तापमान में पानी राहत प्राप्त की। वहीं अक्षय तृतीया का पर्व मनाया और समाज में भाई बहन को आपस में जुड़े रहने का संदेश दिया। इस दौरान डिम्पल वार्ष्णेय, श्वेता वार्ष्णेय, प्रियांशी वार्ष्णेय, रेणु वार्ष्णेय, पूनम वार्ष्णेय सहित संस्था की अन्य सदस्यायें भी मौजूद थीं।









