
हाथरस-25 अप्रैल। प्रगतिशील मानवाधिकार मानव सेवा संघ के नेतृत्व में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का 135 वां जन्मदिवस जनपदीय कार्यालय श्याम नगर जलेसर मार्ग पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बीरी सिंह , जिला कार्यकारी अध्यक्ष सूरज पाल सिंह राघव, राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह राना, जिला चिकित्सा अध्यक्ष डॉ. अवनीश झा, जिला महामंत्री देवेन्द्र कुमार शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह चौहान, डा. नरेन्द्र सिंह, कुलदीप झा, सौरभ शर्मा,सनी माहौर आदि मौजूद थे।









