
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जलाल में नामजदों ने दो सगे भाइयों को मारपीटकर घायल कर दिया । पीड़ित युवकों के पिता ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला जलाल निवासी गौतम सिंह पुत्र मिट्ठू सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 5 अप्रैल की शाम 6:00 बजे करीब उसके दो पुत्र सुमित और अमित सिकंदरा राऊ से बाजार कर घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों पुत्र गांव के निकट पहुंचेगी तभी गांव के ही सतीश पुत्र भगवान सिंह, कैलाश पुत्र सुबोध, गौरव पुत्र सुभाष एवं रोहित पुत्र सतीश गाली गलौज करते हुए आए । जब पीड़ित के पुत्रों ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उन पर प्रहार कर दिया । जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है ।












