ट्रैक्टर ट्रॉली ने कार में मारी टक्कर, किशोरी समेत तीन घायल

एक युवक को चिकित्सकों ने किया रेफर

सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित गांव अगसौली के निकट बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया । जहां से चिकित्सकों ने एक युवक को अलीगढ़ रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि जनपद अलीगढ़ के गांव पाली मुकीमपुर निवासी 30 वर्षीय कपिल पुत्र रविंद्र अपनी कार से शुक्रवार की रात्रि को जनपद कासगंज के मारहरा जा रहे थे। उनके साथ कार में 11 वर्षीय परी पुत्री सत्यप्रकाश और बीना पत्नी सत्य प्रकाश भी थीं। जैसे ही कार सवार गांव अगसौली के समीप पहुंचे । तभी सामने से आ रहे तेज तेजी से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद कपिल को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में लिया है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment