डाकखाना में कल होंगें आधार संशोधन कार्य

हाथरस आमजनों के लिये कल 12 अप्रैल (रविवार) को प्रातः 10 बजे से डाकघर में आधार से संबंधित कार्य संपादित किए जाएंगे। इस अवसर पर आधार नामांकन, संशोधन एवं अन्य संबंधित सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। जिन नागरिकों को आधार से संबंधित किसी भी प्रकार का कार्य कराना हो, वे निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। डाक विभाग द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचकर कार्य को सुगमता से संपन्न कराएं। यह जानकारी पोस्ट मास्टर (एचएसजी-प्) एम.डी.जी. डाकघर द्वारा दी गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment