होम्योपैथी के जनक डा. हैनीमैन का मनाया जन्मोत्सव

हाथरस होम्योपैथी चिकित्सा विद्या के जनक डा. सैमुअल हैनीमैन का जन्मदिन जिला होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी ने होम्योपैथी चिकित्सालय में मरीजों के बीच भारी भव्यता से मनाया गया।
इस मौके पर जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डा.अशोक चैहान ने बताया कि अब जनमानस में इतनी जागरुकता आ गई है कि इस चिकित्सा की विशेषताएं सभी जान गए हैं।आज होम्योपैथी से परामर्थ हेतु विभिन्न बीमारी जैसे कैंसर, लीवर, हदय, गुर्दा, महिलाओं के रोग, बच्चों के रोग, चर्म रोग आदि रोगों के रोगी आ रहे हैं और इन सभी रोगों में लाभ भी ले रहें है।
जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डा.अशोक चैहान ने बताया कि डा. हैनीमैन ने चिकित्सा का सरलीकरण किया था और उनकी शिक्षा व अन्वेषण से गहन परीक्षण आदि के बाद गंभीर रोगियों को भी सहजता से रोगमुक्त किया जा सकता है। उन्होने बताया कि आज डा. हैनीमैन की विधि द्धारा ही तमाम सर्जीकल बीमारी भी होम्योपैथी द्वारा सहजता और सरलता से ठीक हो रही हैं। गांव बमनई स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय पर डॉ. हैनीमैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और उन्हें याद किया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment