घंटाघर पर भिड़े सांड़: मची अफरा तफरी

हाथरस शहर के व्यस्तम बाजार घंटाघर पर आज दो सांडों की आपस में भिड़न्त हो गई। घटना से बाजार में भारी अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घंटाघर पर आपस में लड़ते-लड़ते दोनों सांड एक दुकान के अंदर घुस गए और सांडों की इस भिड़ंत के दौरान कई दुकानों का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है शहर के व्यस्त बाजार घंटाघर पर आज सांडों में हुई भिड़न्त के दौरान कुछ लोगों के मामूली रूप से चोट भी लग गई। घायलों में कीटनाशक दवा की बिक्री करने वाले एक दुकानदार भी शामिल हैं। बाजार में काफी देर तक भगदड़ जैसी स्थिति बनी रही। जब सांड वहां से चले गए, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment