
हाथरस। श्री ब्राह्मण महासभा का प्रतिनिधि मंडल आज अध्यक्ष रविरंजन द्विवेदी और प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से मिला और हर्ष शर्मा के बकाया भुगतान एवं निष्पक्ष जांच की मांग की गई है ।। श्री ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि ब्राह्मण समाज के एक सज्जन व्यक्ति हर्ष शर्मा जो कि पूर्व में मोहता आयुर्वेदिक भवन प्रा.लि. फर्म पर वर्ष 2016 से 2025 तक एमआर के रुप में कार्य किया था, जिनका कि सैलरी के अलावा मार्केटिंग की माल बिक्री में तीन से पाँच प्रतिशत तक का कमीशन था। प्रतिनिधिमंडल द्वारा ज्ञापन में कहा गया है कि 1 अप्रैल 2025 से 8 जून 2025 तक तकरीबन एक करोड़ की बिक्री का लगभग 4 से 5 लाख रूपये कमीशन बनता है। जो कि हर्ष शर्मा द्वारा जून 2025 से कई बार तगादा किया गया है। परन्तु फर्म मालिकिन द्वारा अपने कर्मचारियों से अनुपस्थित होना बताया जाता था।। ज्ञापन में प्रतिनिधि मंडल द्वारा कहा गया है कि कल जब हर्ष शर्मा अपने भाई योगेन्द्र शर्मा (योगा पंडित) जो कि वर्तमान में ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष और व्यापार मण्डल के प्रदेश महामंत्री है और समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं तथा उनके साथ उनके छोटे भाई संजय शर्मा भी थे। जो कि उनके प्रतिष्ठान पर पहुँचे और मुलाकात की, तो किसी भी प्रकार का कोई सन्तोष जनक जबाव नहीं दिया। जिसके बाद वह और उनके भाई वहाँ से चले आये।लेकिन रात्रि में पता चला कि निवेदिता मोहता ने चार लोगों के खिलाफ झूठी शिकायत कर दी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त संचालिका पूर्व मे कई लोगों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा चुकी हैं।
पुलिस कप्तान से प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आरोप लगाते हुए कहा कि निवेदिता मोहता द्वारा अपनी शिकायत में आकाश का नाम भी दर्ज कराया है। जो कि पूर्व में मोहता रसायनशाला में कार्यरत था, जिनका भी हिसाब निकल रहा है और वह वर्तमान में तिरुपति बालाजी गया है। उन्हें भी झूठा फँसाने का कार्य किया है, ताकि आकाश का भी हिसाब न करना पड़े।ब्राह्मण महासभा ने पुलिस कप्तान से माँग की है कि निवेदिता मोहता द्वारा झूठी रिपोर्ट की निष्पक्षता से जॉच करवाई जाये और वहाँ मौजूद होने की लगभग 20 मिनट की पूरी सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर जाँच करवायी जाये तथा हर्ष शर्मा का हिसाब भी कराया जाये।। पुलिस कप्तान से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में श्री ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, संजीव शर्मा, ललित शर्मा, श्री ब्राह्मण महासभा के पूर्व संयोजक राजेश शर्मा राजू भैया, पूर्व प्रधान शरद कुमार, श्री ब्राह्मण सेवा मंडल के अध्यक्ष संजीव उपाध्याय, ब्राह्मण महासभा के उपाध्यक्ष विशाल सारस्वत, विहिप नेता राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष स्मृति पाठक, कुलदीप शर्मा, परमार्थ सेवा समिति के अध्यक्ष शीलेंद्र कुमार शर्मा, राकेश शर्मा, आचार्य सनत गोपाल दीक्षित, संरक्षक हरिमोहन शर्मा गुरूजी, लवेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा, सुरजीत आदि तमाम लोग शामिल थे।









