समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मिला जिलाधिकारी से:बतायीं जन समस्याएं

हाथरस-10 अप्रैल। किसानों एवं आमजनों की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर आज समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा एवं सपा के पूर्व प्रत्याशी रामनारायण काके द्वारा संयुक्त रूप से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा गया है और जन समस्याओं के निस्तारण व किसानों को मुआवजा की मांग की गई है ।। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा एवं पूर्व प्रत्याशी रामनारायण काके द्वारा आज मांग पत्र जन समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपकर मांग पत्र में कहा गया है कि आंधी और ओलावृष्टि के कारण किसानो की बर्बाद हुई फसल के संबंध में कहा कि किसानों को यथाशीघ्र मुआवजा दिया जाए। शहर में गैस वितरण को लेकर कहा कि एजेंसियों पर लंबी-लंबी कतार लगी हुई है, जिसके कारण उपभोक्ता परेशान है और समय से गैस आपूर्ति नहीं हो रही है। कुछ गैस एजेंसी धारक अपने शटर डालकर कार्य कर रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि गैस वितरण व्यवस्था सुचारू ढंग से की जाए।
जनपद के जिला बागला अस्पताल एवं महिला अस्पताल में दवा के लिए वितरण होने वाली विंडो पर कम कर्मचारी होने के कारण लंबे-लंबी लाइन लग जाती है,जिससे मरीजों को परेशानी होती है। विंडो पर वरिष्ठ नागरिकों के लिये अलग से विंडो खोल ही नहीं गई है।मांग पत्र में तहसील सदर में सफाई और कूडा उठाने की व्यवस्था बिल्कुल नहीं है, जिसके कारण बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। नगर पालिका इस मामले में निष्क्रिय पड़ी हुई है। नगला नाई स्थित भूतेश्वर बगीची रोड पर काफी गंदगी का साम्राज्य है और जलभराव के कारण मार्ग अवरुद्ध है। शासन द्वारा अवमुक्त राशि का अभी तक उपयोग नहीं किया गया है, जिसके कारण उक्त मार्ग अभी तक नहीं बना है और सीवर लाइन बंद पड़ी हुई है। शहर के पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की गई।
ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामनारायण काके, वरिष्ठ नेता डॉ. राधेश्याम रजक, पूर्व नगर अध्यक्ष हेमंत गौड, रिषीपाल, नेत्रपाल सिंह राजपूत, ताराचंद कुशवाहा, अजय सिकरवार, शिवकुमार शर्मा, रामकुमार उर्फ गुड्डा पुजारी, नगर अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, मोहित कश्यप एड., पवन यादव, जाकिर कुरैशी, मोहम्मद इरशाद, अकील कुरैशी, हाजी नवाब हसन, जुगनू माहौर ,आजाद कुरेशी, अजय कुमार, विधानसभा अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सेंगर, मनीष कुशवाहा, डॉ. मनीष सिंह दिवाकर, दिनेश भारती, अशोक दिवाकर, सुनील दिवाकर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।









