देवर भाभी को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला तारासिंह जनसोई में नामजद पीड़ित के खेत पर जबरन कब्जा कर रहे थे। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने पीड़ित व उसकी भाभी को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला तारासिंह जनसोई निवासी यशवंत पुत्र उदयवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 24 मार्च की सुबह 8 बजे करीब गांव के ही महेश पुत्र मोहर सिंह, ब्रजेश , प्रेम कुमार उर्फ बनी पुत्रगण महेश चंद्र उसके खेत में जबरन घुस गए और कब्जा करने लगे । जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज कर उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी । जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आई पीड़ित की भाभी प्रवीन पत्नी विपनेश को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment