जी टी रोड पर लापरवाही से रोडवेज बस खड़ी करने पर एसडीएम ने चालक का लाइसेंस जब्त कर बस का कराया चालान 

बारिश और ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान का निरीक्षण करने को जा रहे थे एसडीएम

जाम में फांसी एसडीएम की गाड़ी, जाम को देख चढ़ा एसडीएम का पारा

 

सिकंदराराऊ । बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के नुकसान का आकलन करने हेतु जा रहे एसडीएम को कोतवाली के पास एक रोडवेज बस ने जी टी रोड पर जाम लगा दिया। जाम को देख एसडीएम का पारा चढ़ गया । एसडीएम गाड़ी से उतरे और रोडवेज बस के चालक का लाइसेंस जब्त कर बस का चालान कर दिया।

बताया जाता है कि गुरुवार को उपजिलाधिकारी संजय कुमार अपने काफिले के साथ बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की हुई बर्बाद फसलों के नुकसान का आकलन करने के लिए जा रहे थे। कोतवाली के निकट जीटी रोड पर एक रोडवेज बस के चालक ने बस को लापरवाही से खड़ा कर दिया। जिससे जाम लग गया । जाम में फंसते ही एसडीएम तत्काल अपने वाहन से उतरे और मौके पर पहुंचे। उन्होंने बस चालक और परिचालक को नीचे बुलाया। एसडीएम ने दोनों को कड़ी फटकार लगाई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालक का लाइसेंस जब्त कर बस का चालान पुलिस से करा दिया। एसडीएम द्वारा रोडवेज बस चालक के खिलाफ की गई कार्रवाई की चर्चा लोगों के बीच जारी रही।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment