सिकंदराराऊ। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कस्बा में धूमधाम के साथ 11 अप्रैल को श्री अक्रूर जी महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा का शुभारंभ कस्बा के मोहल्ला बगिया बारह सैनी स्थित अक्रूर पार्क से विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर होगा। कस्बा भ्रमण के बाद शोभायात्रा का समापन बगिया बारह सैनी स्थित अक्रूर पार्क पर पहुंचकर होगा। आयोजक शोभायात्रा की तैयारियों में जुटे हुए है । आयोजकों ने शोभायात्रा में बढ़चढ़ भाग लेने की अपील की है ।












