खाद्य टीम की मीट दुकानों व फास्ट फूड सेंटर पर छापेमारी

 

हाथरस जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आज खाद्य विभाग की टीम द्वारा शहर के मधुगढ़ी स्थित मीट की दुकानों और चिकन शॉप का निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा मीट शॉप विक्रेताओं को साफ सफाई आदि को लेकर निर्देशित किया गया।
खाद्य विभाग की टीम द्वारा आज नायब तहसीलदार सदर के साथ सहायक आयुक्त खाद्य-2 रणधीर सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व व निर्देशन में खाद्य टीम द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गई। मधुगढ़ी स्थित सरताज होटल, रिजवान चिकन मीट शॉप, अशफाक मटन शॉप, फैजान मीट शॉप, शाहरुख मीट शॉप, बादशाह फिश शॉप, साहिल चिकन शॉप और हाशिम चिकन शॉप का निरीक्षण किया गया। मौके पर निरीक्षण में पाई गई कमियों के आधार पर सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। खाद्य टीम ने कहा कि बिना पंजीकरण/लाइसेंस खाद्य कारोबार किए जाने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
खाद्य टीम ने अजीनो मोटो की शिकायत पर कमला बाजार स्थित मोमोज बाइट का निरीक्षण किया गया। मौके पर चाइनीस फूड बिक्री हेतु तैयार किया जा रहा था। संदेह के आधार पर वेज फ्राइड मोमोस का नमूना जांच हेतु लिया गया। मोनोसोडियम ग्लूकोमेट की जांच हेतु अलीगढ़ रोड स्थित बजरंग डोसा कॉर्नर और वीरेश स्वीट्स का निरीक्षण किया गया और साफ सफाई संबंधी निर्देश दिए गए। वहीं बजरंग डोसा कॉर्नर को सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। होली वाली गली स्थित आकाश फास्ट फूड, महावीर सिंह बताशा पॉइंट और सोनू बताशा कॉर्नर का भी निरीक्षण किया गया और साफ सफाई संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए। सभी फास्ट फूड बनाने वाले विक्रेताओं को अजीनो मोटो के प्रयोग के बारे में जागरूक किया गया।
खाद्य टीम का कहना है कि निरीक्षण कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। खाद्य टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी यदुवीर सिंह, ओंकार कुशवाहा, डॉ. विकास, करतार सिंह, सुरेंद्र कुमार गोंड और पारुल सिंह शामिल थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment