
हाथरस- 4 अप्रैल। कल देर शाम में बेमौसम बरसात व आंधी तूफान के चलते जहां भारी नुकसान किसानों को हुआ है। वहीं सड़कों पर लगे यूनिपोल भी गिर गए, लेकिन इन यूनिपोल की चपेट में आने से कई राहगीर बाल बाल बच गए।
कल देर शाम में बेमौसम बरसात व आंधी तूफान के चलते कई स्थानों पर पेड़ आदि गिरने से गंभीर दुर्घटना बच गईं वहीं कार सवार बाल-बाल बच गये। मथुरा रोड स्थित हतीसा पुल के निकट एक यूनीपोल टूटकर सड़क के बीचों-बीच गिर गया। सड़क पर जनता की आवाजाही रहती है। बावजूद इसके बिना मानक के अवैध यूनीपोल और होर्डिंग्स लगाए गए हैं जो अक्सर टूटकर सड़क पर गिरते हैं। इससे आमजनों को खतरा है, लेकिन कोई सुरक्षा नहीं है।शहर में यूनीपोल और होर्डिंग्स का अवैध कारोबार फलफूल रहा है।












