
सिकन्द्राराऊ। तहसील के शिक्षक और शिक्षामित्रों ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित विशाल विरोध प्रदर्शन में भाग लेने हेतु रवाना हुए है। उन्होंने टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की गई है।।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज कस्बा से दो बसों में सवार होकर शिक्षक नेता और शिक्षामित्र दिल्ली रवाना हुए हैं। उन्होंने मंच के माध्यम से अपनी मांगों को रखा और सिकन्द्राराऊ का प्रभावी प्रतिनिधित्व किया।प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता पर नाराजगी व्यक्त की और सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की। सिकन्द्राराऊ के प्रतिनिधिमंडल को भी रामलीला मैदान में आयोजित विशाल आंदोलन के मंच पर भी स्थान मिला। शिक्षक नेताओं ने कहा कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षामित्रों और शिक्षकों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दिल्ली पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में मांडलिक मंत्री दुष्यंत यादव, जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, वरिष्ठ शिक्षक नेता पृथ्वीपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष ब्रह्माकुमार यादव, ब्लॉक मंत्री रनवीर सिंह, कामेश्वर दयाल, राजीव कुमार, विजय सिंह, तनवीर, अजहर, श्याम सुंदर शर्मा, गिर्राज सिंह, रामबाबू, कैलाश बाबू, अरविंद यादव, उमेश कुमार, ऋषिपाल, ललित कुमार, नौरतन, विपिन, तिलक सिंह, अमोल और नसीर अहमद आदि तमाम शिक्षक व शिक्षामित्र शामिल थे।












