हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ पांच दिवसीय महोत्सव: विशाल भंडारा: उमड़ा जनसैलाब

नया मिल प्रांगण में विराजमान श्री बालाजी सरकार के मंदिर पुनरुद्धार पर आयोजित

हाथरस। शहर के कामरेड भगवान दास मार्ग मुरसान गेट पर नया मिल कंपाउंड स्थित श्री बालाजी महाराज के पावन प्राकट्योत्सव एवं मंदिर के पुनरुद्धार के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय महोत्सव आयोजित किया गया और महोत्सव में जहां हजारों भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, वही जोरदार विशाल भंडारा भी आयोजित किया गया। मंदिर प्रांगण में आयोजित महोत्सव पर अलौकिक छप्पन भोग, भव्य फूल बंगला व विशाल भजन संध्या भी आयोजित की गई। जिसमें भक्त भारी संख्या में शामिल होकर नाचते हुए झूमते रहे।

शहर के कामरेड भगवान दास मार्ग मुरसान गेट पर नया मिल कंपाउंड स्थित श्री बालाजी महाराज के पावन प्राकट्योत्सव एवं मंदिर के पुनरुद्धार के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय महोत्सव आयोजित किया गया और महोत्सव में जहां गत 29 मार्च से ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए थे। वहीं इन अनुष्ठानों में भव्य संकीर्तन श्री मोहिनी बिहारी संकीर्तन मंडल द्वारा संकीर्तन तथा द्वितीय दिन संकीर्तन श्री गौरांग प्रेम मंडल द्वारा तथा तृतीय दिवस संगीतमयी रामायण पाठ आयोजित किया गया। जबकि चतुर्थ दिवस मंदिर प्रांगण में विशाल हवन यज्ञ आयोजित किया गया। वहीं कन्हैया प्रेम हाथरसी श्री बांके बिहारी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजनों की संगीतमयी भव्य प्रस्तुति दी गई। उक्त सभी धार्मिक अनुष्ठानों में श्री हनुमान जी महाराज के सेवक राहुल चौधरी किराना वाले, वरुण कटारिया द्वारा विधिवत पूजा अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों को किया गया ।

इस अवसर पर श्री हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव पर श्री बालाजी महाराज के भव्य फूल बंगला श्रृंगार दर्शन व अलौकिक 56 भोग आयोजित किए गए। इसके साथ ही मंदिर प्रांगण पर विशाल भंडारा भी आयोजित किया गया और विशाल भंडारा में हजारों की संख्या में भक्तों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया गया। श्री बालाजी सरकार के अनुष्ठान व महोत्सव में राजनीतिक व विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों द्वारा भी सहभागिता की गई और बालाजी सरकार के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया गया और श्री बालाजी महाराज से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की गई।
श्री बालाजी महाराज के महोत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा रामवीर उपाध्याय, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी, भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एसके राजू गावर, प्रमुख समाजसेवी एवं फोकस ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. विकास शर्मा, वरिष्ठ रालोद नेता प्रवीण पौंनिया, भाजपा नेता कप्तान सिंह ठेंनुआं, श्वेतांक पचौरी, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष अनुज चौधरी, पूर्व सदर विधायक प्रतिनिधि सुनीत आर्य, भाजपा की जिला मंत्री श्रीमती संध्या आर्य, हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य, पूर्व दंगल संयोजक श्याम सुंदर शर्मा बंटी भैया, समाजसेवी सुधीर पचौरी, डॉ. ललितेश शर्मा, डॉ. जितेंद्र शर्मा, सुरेशचंद्र शर्मा, राजेश शर्मा राजू भैया, राकेश शर्मा बीज वाले, विशाल सारस्वत, आशीष दीक्षित, रानू पंडित, संजीव पांडेय, भाजपा नेता अंकित गौड़, प्रदीप गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल, श्रीमती रिचा खंडेलवाल, चौधरी महावीर सिंह, प्रशांत भारती, कमल वाष्र्णेय , प्रेस क्लब हाथरस के अध्यक्ष उमाशंकर जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर कुमार, पुलकित जैन, मयंक शर्मा, पवन शर्मा, शुभम शर्मा, दीपू वार्ष्णेय अपना वाले, अंकित वाष्र्णेय कोल्ड वाले, बंटू वर्मा, नरेंद्र वार्ष्णेय बीज वाले, अंकुर अग्रवाल, अमित वार्ष्णेय हींग वाले, बांके वर्मा, विक्की नागर फोटो वाले, एनएसएस अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, रामकिशन मैदा वाले, सचिन मोबाइल वाले, सोनू अग्रवाल, मुकेश गौतम, दीपक कटारिया, हिमांशु शर्मा, शिवराज चौधरी, शुभम गुप्ता, गोपाल उपाध्याय, वंश शर्मा आदि तमाम भक्त मौजूद थे और उक्त सभी का चरण सेवक राहुल चौधरी किराना वाले, वरुण कटारिया, केशव अग्रवाल द्वारा दुपट्टा ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत व सम्मान किया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment