
हाथरस। शहर के सरक्यूलर रोड पीली कोठी स्थित श्री सिद्धबली बालाजी महाराज मंदिर पर श्री हनुमान जी जन्मोत्सव के उपलक्ष में हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव महोत्सव भारी धूमधाम के साथ मनाया गया और इस मौके पर हनुमान जी महाराज को अलौकिक 56 भोग एवं सवामनी प्रसादी का भोग लगाया गया। वहीं दर्शनों के लिए भक्तों की भारी भीड़ देर रात तक उमड़ती रही।। शहर के सरक्यूलर रोड पीली कोठी स्थित श्री सिद्धबली बालाजी महाराज मंदिर पर प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पं. विश्वनाथ पुरोहित के नेतृत्व व सानिध्य में श्री हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव पर अलौकिक भव्य श्रृंगार दर्शन किए गए। वहीं हनुमान जी महाराज को अलौकिक छप्पन भोगों के साथ सवामनी प्रसादी का भोग लगाकर भक्तों में वितरित किया गया। इस मौके पर श्री हनुमान जी महाराज के दर्शनों के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और यह भीड़ देर रात लगी रही। वहीं सभी भक्तों को प्रसादी का वितरण किया गया।। श्री हनुमान जी महाराज के जन्म उत्सव पर आयोजित महोत्सव में प्रख्यात ज्योतिष आचार्य पं. विश्वनाथ पुरोहित के अलावा विशाल पुरोहित, योगश पुरोहित, जगन्नाथ प्रसाद, गोकुल चंद्र शास्त्री, राजेंद्र प्रसाद, हरिशंकर पुरोहित, विनय पुरोहित आदि लगे हुए थे और भक्तों को प्रसादी वितरित कर रहे थे।









