श्री जैन नवयुवक सभा ने सीएम योगी के नाम भेजा पत्र: बोले

हाथरस। भगवान श्री महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए आज अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने जिलाधिकारी अतुल वत्स को मुख्यमंत्री के नाम दिये ज्ञापन में 30 मार्च को एन एक्ट के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है।। श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में कहा है कि सरकारी कैलेंडर में महावीर जयंती का अवकाश 31 दिसंबर का घोषित है। जबकि भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा अलीगढ़ मंडल में 30 मार्च को निकली जा रही है।अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने कहा है कि पूरे भारतवर्ष में भगवान महावीर जयंती की शोभायात्रा 30 मार्च को निकल रही है । उत्तर प्रदेश के कुछ जिले ऐसे भी हैं, जहा 31 मार्च को निकाली जा रही है। जिस तरह सरकार ने अष्टमी,रामनवमी पर्व पर दो दिन अवकाश घोषित कर ऐतिहासिक कदम उठाया है, उसी तरह पूरे देश में अहिंसा और शांति का संदेश देने वाले भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर 30 मार्च को अवकाश घोषित होना चाहिए।। अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने मुख्यमंत्री भेजे ज्ञापन में कहा है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा उत्साह व धूमधाम से निकाली जा रही है। दो दिवसीय महोत्सव के तहत 29 मार्च को दोपहर 2 बजे से माहेश्वरी धर्मशाला में एक शाम महावीर के नाम कार्यक्रम आयोजन प्रतिष्ठाचार्य श्री राकेश भैयाजी के सानिध्य में होगा और दूसरे दिन 30 मार्च को प्रात 9 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी ।अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने कहा है कि यदि 30 मार्च का अवकाश घोषित नहीं हुआ तो शोभायात्रा में सरकारी कर्मचारी, अधिकारी और बच्चे शामिल नहीं हो पाएंगे।इसलिए विशेष आग्रह है कि 30 मार्च को अवकाश घोषित करें, जैन समाज आभारी रहेगा।
शोभायात्रा नयागंज स्थित भगवान नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से शुरू होगी । जन्म कल्याक महोत्सव पर सभी जिन मंदिरों में भव्य सजावट करायी जायेगी । पूरे शहर में भगवान 24 तीर्थंकरो के नाम से स्वागत द्वार बनाये जायंगे।
ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष उमाशंकर जैन, अनिल जैन गुड्डू , राकेश जैन महामंत्री , अमित जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश जैन लाल वाले, सुधीर जैन ज्वैलर्स, संजीव जैन भूरा, कोषाध्यक्ष विवेक जैन, उपाध्यक्ष गगन जैन, जितेंद्र जैन, मंत्री आशीष जैन, उप मंत्री कपिल जैन चूर्ण वाले, सौरभ जैन, रानू प्रचार मंत्री, ललित जैन, आय व्यय निरीक्षक संजीव लुहाड़िया, संरक्षक धरणेन्द्र कुमार जैन,पवन जैन आईटीआई, धन्यकुमार सोगानी, शोभायात्रा संयोजक रिटायर्ड मंडी निरीक्षक उमेश चंद्र जैन, स्वागताध्यक्ष उमेश चंद जैन कपड़ा वाले, सभासद प्रतिनिधि धीरज जैन, धर्मेंद्र जैन, जिनेन्द्र जैन सिम्पल,दिलीप जैन, मुकेश जैन, संदीप जैन ज्वैलर्स, मनीष जैन रंग वाले, अतुल जैन, यतीश जैन, हिमांशु जैन, अनूप जैन लाल वाले, सुनीत जैन सूत वाले, पंकज जैन ट्रक वाले, अर्पित जैन, तनु जैन, अतुल जैन सूत वाले, सतेंद्र जैन आदि शामिल थे।












