प्रेम प्रसंग की रंजिश में युवक को मारी गोली: घायल : रैफर

हाथरस।थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ओढ़पुरा (बरवाना) में प्रेम प्रसंग के चलते युवती के परिजनों ने युवक को घेर कर मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी।फायरिंग के दौरान गोली युवक को छूती हुई निकल गई।घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने युवक का उपचार करते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया।लेकिन युवक की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेन्टर रेफर कर दिया।पुलिस अब घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
बताया जाता है थाना हाथरस जंक्शन के गांव ओढ़पुरा (बरवाना) निवासी सुभाष पुत्र जगदीश उर्फ सुम्मेर सिंह का अपने गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।जिसके चलते युवती के परिजन युवक से रंजिश मानते थे।बताया जा रहा है कि युवक आज अपने भाई के लिए दवा लेने जा रहा था,तभी युवती के परिजनों ने अचानक हमला बोल दिया।युवक के साथ मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी।फायरिंग के दौरान गोली युवक की कमर को छूते हुए निकल गई।युवती के परिजनों ने युवक के ख़िलाफ़ पूर्व में भी छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था।
घटना को लेकर घायल युवक सुभाष का कहना है कि आज जब वह घर से दवा लेने के लिए जा रहा था,तभी युवती के परिवार वालों ने अचानक उस पर हमला बोल दिया और फायरिंग कर दी।गोली उसकी कमर के पास छूते हुए निकल गई है।उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा भी दर्ज करा दिया था ।युवती का परिवार तभी से उससे रंजिश मानता है। थाना पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment