मेला में शामिल झांकिया बनी आकर्षण का केंद्र

सिकंदराराऊ । गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के अवसर पर गुरुवार को कस्बा के मोहल्ला बगिया बारहसैनी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर से धूमधाम के साथ रामनवमी मेला निकाला गया ।
मेला का शुभारंभ माँ भगवती की आरती उतार कर एवं विधि विधान से पूजा अर्चना कर किया गया। मेला मोहल्ला बगिया बारहसैनी, जी टी रोड , मंडी गांधी गंज , नयागंज बाजार, पुरानी सब्जी मंडी रोड, हुरमतगंज , नौरंगाबाद,दमदमा, बड़ा बाजार, पुरानी तहसील रोड आदि मार्गो से होता हुआ गुजरा । श्रद्धालुओ ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर मेला का भव्य स्वागत किया । मेला में शामिल झांकिया लोगो के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही ।
मेला में शामिल बच्चें व युवा माँ भक्ति के जयघोषों का उच्चारण करते हुए नजर आए । जिससे कस्बा का वातावरण मॉ भगवती की भक्ति में सराबोर हो गया । मेला में आगे आगे माँ काली की झांकी करतब दिखाती चल रही थी । मेला में डीजे पर बज रहे भक्ति भजनों पर युवा थिरकते हुए नजर आए l

श्रद्धालुओं ने माँ काली के स्वरूप की जगह जगह आरती उतार कर पूजा अर्चना की । कस्बा भ्रमण के बाद मेला का समापन मोहल्ला बगिया बारहसैनी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर पर पहुँच कर हुआ । शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की कमान कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा भारी पुलिस एवं पीएसी बल के साथ संभाले हुए थे। मेला में अभिनव वार्ष्णेय, राघव वार्ष्णेय, केशव वार्ष्णेय, दार्शिल वार्ष्णेय, योजित वार्ष्णेय, ध्रुव वार्ष्णेय, अर्जुन वार्ष्णेय, प्रखर वार्ष्णेय,
देव वार्ष्णेय, मृदुल वार्ष्णेय,सारांश वार्ष्णेय, राम वार्ष्णेय,शौर्य वार्ष्णेय ,तोषित वार्ष्णेय,वंश वार्ष्णेय ,निशांत दीक्षित , सूर्यांश वार्ष्णेय ,अंशू सैनी, नवांश माहेश्वरी,पंकज गुप्ता,प्रवीण वार्ष्णेय डॉबी भाई, देवा वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे ।












