किशोरी को ले गए युवक,रिपोर्ट

सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी को नामजद अपने सहयोगियों के साथ बहला फुसलाकर ले गया । किशोरी घर में रखी नगदी एवं स्वर्ण आभूषण अपने साथ ले गई है । पीड़िता किशोरी के पिता ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी पीड़िता किशोरी के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 11 मार्च की शाम 7 बजे करीब उसकी 17 वर्षीय पुत्री शौच करने को गई थी। इस दौरान उसे अजेरा, रूपकिशोर पुत्रगण राजपाल निवासी सेवर फरीदपुर थाना ढोलना जिला कासगंज , नरेश निवासी गांव नगला थनी फरीदपुर थाना ढोलना जिला कासगंज अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गए हैं। किशोरी रखे 25 हजार रुपए नगद एवं स्वर्ण आभूषण अपने साथ ले गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment