
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती को नामजद अपने साथ बहला फुसला कर ले गया। युवती घर में रखे स्वर्ण आभूषण एवं नगदी अपने साथ ले गई है। युवती के पिता ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
गांव निवासी युवती के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 19 मार्च की रात्रि को उसकी 19 वर्षीय पुत्री को गांव का ही मोहित कुमार उर्फ वीरु पुत्र नेत्रपाल ,चौधरी पुत्र राजवीर, मनोज ,मोनू पुत्रगण वीरपाल के सहयोग से अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया। युवती अपने साथ घर में रखे स्वर्ण आभूषण एवं 10 हजार रुपए नगद ले गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है।












