सिकंदराराऊ में कल धूमधाम के साथ निकलेगा राम नवमी मेला:दर्जनों झांकियां रहेगी आकर्षण का केंद्र

सिकंदराराऊ । गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी राम नवमी के उपलक्ष में कल गुरुवार को कस्बा में भव्य राम नवमी मेला धूमधाम के साथ निकाला जाएगा । मेला का शुभारंभ कस्बा के मोहल्ला बगिया बारहसैनी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर से होगा । मेला कस्बा के विभिन्न मार्गो से होते हुए गुजरेगा। कस्बा भ्रमण के बाद मेला का समापन मोहल्ला बगिया बारहसैनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर पर पहुंच कर होगा । रामनवमी मेला समिति द्वारा राम नवमी मेला की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मेला समिति द्वारा बुधवार को तैयारियों को अंतिमरूप प्रदान किया गया। आयोजको ने श्रद्धालुओ से राम नवमी मेला में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की है । आयोजको ने बताया कि राम नवमी मेला में शामिल दर्जनों झांकियां भक्तो के मध्य आकर्षण का केंद्र बनी रहेगी ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment