मां कालरात्रि की भक्तों ने की उपासना:देवी मंदिरों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

सिकंदराराऊ । चैत्र नवरात्र के सप्तम दिन भक्तों द्वारा बुधवार को श्रद्धा के साथ घर घर में अग्यारी कर माँ कालरात्रि की आस्था के साथ पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गई । भोर से ही देवी मंदिरों पर पूजा अर्चना करने को श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा । देवी भक्तो द्वारा माता रानी के दर्शन कर माता रानी की परिक्रमा की गई । जिससे मंदिरों का माहौल भक्तिमय बना रहा। देवी की पूजा अर्चना करने को भक्तों में खासा उत्साह नजर आया।
बुधवार की सुबह से ही भक्तों द्वारा घरों में लौंग कपूर से मां भगवती की पूजा अर्चना की गई । देवी मंदिरों में भोर से ही भक्त माता का जलाभिषेक करने को हाथों में लौटा एवं अग्यारी कुंड लेकर पहुंचे । जहां भक्तों द्वारा माता रानी का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की मनोकामना पूर्ण करने के लिए प्रार्थना की गई। दोपहर तक मंदिरों में भक्तों की भीड़ नजर आई ।
कस्बा के मोहल्ला नगला शीशगर स्थित सिद्धपीठ माँ ब्रजेश्वरी पथवारी माता मन्दिर ,काली माता मंदिर , पीपल वाली माता मंदिर ,चामुंडा देवी , केला माता मंदिर, मां संतोषी माता मंदिर पर माता रानी के दर्शन करने को भोर से ही देवी भक्तों का तांता लगा रहा। देवी की पूजा अर्चना करने को भक्तो में खासा उत्साह नजर आया। देवी भक्तों ने उपवास रखकर घरों एवं मंदिरों में श्रद्धा पूर्वक माता रानी की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। शाम को मन्दिरो में माँ भगवती के नयनाभिराम श्रृंगार सजाए गए। देवी मंदिरों को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया। माता रानी के दर्शन करने को मन्दिरो पर भक्तो का तांता लगा रहा। मंदिरों से लेकर घरों तक भक्ति की बयार बही । मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी किया गया । देवी माँ के जयघोषों से कस्बा का वातावरण गुंजायमान हो गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment