
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के मौहल्ला लाला का नगला में बीती रात्रि को दो पक्षों के बीच बच्चों के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। घटना में कई लोग घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने चार लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।।
बताया जाता है मौहल्ला लाला का नगला में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में जहां जमकर मारपीट हुई वही इस दौरान लाठी-डंडे भी चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों को आपस में झगड़ते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के अनुसार, यह झगड़ा बच्चों के बीच हुए विवाद के कारण शुरू हुआ था। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।









