जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन कल

हाथरस जनसमस्याओं को लेकर कल 25 मार्च को सुबह 11 बजे कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व एवं कांग्रेस के बैनरतले जिलाधिकारी कार्यालय पर कल धरना व विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।।

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा है कि धरना एवं विरोध प्रदर्शन में बढ़ती रसोई गैस की कीमतों एवं उसकी किल्लत, स्मार्ट मीटर व्यवस्था के नाम पर उपभोक्ताओं के शोषण, जनपद की जर्जर विद्युत व्यवस्था, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की भारी कमी, मुख्यालय की खराब सड़कों, शहर में व्याप्त गंदगी, शहीद पार्कों की दुर्दशा एवं डीजल मूल्य वृद्धि से बढ़ती महंगाई सहित विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने बताया कि आम जनता महंगाई और अव्यवस्थाओं से त्रस्त है, जिसके विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment