पूरन सागर बने कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष


हाथरस मानवाधिकार सहायता संघ संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सोनू सिंह ने जनपद के पूरन सागर को बहुत बड़े संगठन जो कि भारत के 18 राज्यों और भारत के बाहर 24 देशों में फैला है का कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है।
बता दें कि पूरन सागर पहले से ही संगठन में राष्ट्रीय प्रभारी की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं पूरन सागर संगठन में जिलाध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश प्रभारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय सचिव,राष्ट्रीय महासचिव, अध्यक्ष केंद्रीय कोर कमेटी और अब राष्ट्रीय प्रभारी के साथ कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा पूरन सागर जनपद में ही संस्कार भारती के अंतर्गत जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभा रहे हैं जो एक साहित्यिक संस्थान है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment