
सादाबाद-16 मार्च। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज शासन की महत्वाकांक्षी आयरन सुक्रोज सप्ताह योजना का क्षेत्रीय विधायक प्रदीप चैधरी गुड्डू द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को आयरन की कमी से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी गर्भवती महिलाओं को फल एवं कढ़ाई वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। स्वस्थ मां, सुरक्षित भविष्य की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अवसर पर रालोद जिला महासचिव संगठन बंटी भैया भी मौजूद थे।









