चोरों ने सुनार की दुकान के ताले तोड़ने का किया प्रयास

चोर दुकान के बाहर लगे दो सीसीटीवी कैमरे को उखाड़ कर ले गए

सिकंदराराऊ. कस्बा के राठी चौराहा स्थित एक सुनार की दुकान के चोरो ने ताले तोड़ने का प्रयास किया. किन्तु चोर घटना को अंजाम देने में विफल हो गए. चोर दुकान के बाहर लगे दो सीसीटीवी कैमरो को उखाड़ कर ले गए. पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी.पुलिस ने मौके पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और चोरों की तलाश में जुट गई.
बताया जाता है कि कस्बा के राठी चौराहे पर बीती रात्रि को चौहान ज्वेलर्स की दुकान पर चोरो ने धावा बोल दिया. चोरो ने दुकान के ताले तोड़ने का भरकस प्रयास किया. किन्तु उन्हें सफलता नहीं मिली. चोर दुकान के बाहर लगे दो सीसीटीवी कैमरो को उखाड़ कर ले गए. रविवार की सुबह जब दुकान मालिक विनोद कुमार चौहान अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्होंने वहां दुकान के ताले टूटे देखे और कैमरे भी गायब देखे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.पीड़ित दुकान स्वामी द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. उक्त घटना सीसीटीवी कैमरो में कैद हो गई. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है. उल्लेखनीय है कि रात्रि के दौरान कस्बा के राठी चौराहा पर पुलिस पिकेट भी तैनात रहता है. बावजूद इसके चोरों के हौसले बुलंद हो गए. चोरों ने घटना को अंजाम देने का भरकस प्रयास किया.

पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग में कैमरे उखाड़े जाने तक की फुटेज सुरक्षित है। इस फुटेज में

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment