पैंतीस बच्चों को पढाया निःशुल्क पंद्रह को मिलेगी छात्रबृत्ति, राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना


 संविलयन विद्यालय बिजलीघर अध्यापक अनिल कुमार गौरव यादव अध्यापक अनिल कुमार की पत्नी संविलियन विद्यालय बसईकाजी शिक्षिका श्रीमती मीना कुमारी ने समता बौद्ध बिहार किशनगढ़ी बिजाहरी संचालित पाठशाला में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2025 में जुलाई से नवंबर तक बच्चों को निरन्तर निःशुल्क शिक्षा प्रदान की। जिसमें पंद्रह बच्चों को चयनित किया गया। इन्हें प्रतिवर्ष बारह हजार रूपये छात्रवृत्ति मिलेगी।
सोमवार को यह जानकारीे देते हुए दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया शाखा जिलाध्यक्ष राजेश बौद्ध ने बताया कि अब चयनित इन विद्यार्थियों को प्रतिमाह चार वर्षों तक एक हजार रुपए प्रतिमाह चार वर्ष तक अर्थात प्रतिवर्ष बारह हजार रूपये छात्रवृत्ति के रूप मिलेंगे। इस सफलता को लेकर किशनगढी बिजहारी स्थित बौद्धधाम में कार्यक्रम की भगवान बुद्ध और डॉ भीमराव अम्बेडकर के छवि चित्रों के सामने मोमबत्ती जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर की गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम किसी कारण परीक्षा उत्तीर्ण करने से छूट जाने वाले छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कृत किया गया। उसके बाद बारी बारी से रैंक के अवरोही क्रम में छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को पंचशील पट्टिका, पुष्प माला, शील्ड मेडल, कॉपी पेन प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि बच्चों को इस वर्ष तैयारी सम्यक पुस्तकालय एवं वाचनालय अम्बेडकर पार्क रुदायन रोड़ सासनी पर कराई जाएगी। इस अवसर पर अनिल एवं गौरव यादव, इंजी धर्मेन्द्र कुमार, हरी मोहन, लवलीन सिंह, विजय कुमार, राहुल कुमार, देवदत्त दयाल, सन्नाम सिंह, रंजीत कुमार, प्रवीण कुमार, नितिन कुमार, सुशील कुमार, रेखा देवी, चंद्रपाल सिंह कुशवाह, आदि मौजूद थे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment