बेर खिलाने के बहाने बहला फुसलाकर ले गए थे आरोपी

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो नामजद किशोरों ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता किशोरी की मां ने कोतवाली में दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी पीड़िता किशोरी की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा है कि गत शुक्रवार की दोपहर को उसकी 9 वर्षीय पुत्री को गांव के ही 10 और 12 वर्षीय किशोर बेर खिलाने के बहाने उसे अपने साथ बहला फुसलाकर बेर के बाग में ले गए। जहां दोनों आरोपियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना से अवगत कराया। परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली आए । तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। पुलिस दोनों आरोपियों के तलाश में जुट गई है।









