
सिकंदराराऊ । हाथरस रोड स्थित गांव बस्तोई पर खड़े होकर वाहन का इंतज़ार कर रहे एक वृद्ध को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने रौंद दिया। हादसे में वृद्ध की मौके पर मौत हो गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाली हसायन में मृतक के पुत्र ने अज्ञात रोडवेज बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला मियां थाना हसायन निवासी आकाश पुत्र छोटेलाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 3 मार्च की दोपहर 1:30 बजे करीब उसके पिता हाथरस जाने के लिए गांव बस्तोई पर सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे । तभी सिकंदराराऊ की ओर से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी । हादसे में उसके पिता की मौके पर मौत हो गई । हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया ।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है ।









