दिल्ली से बाइक पर सवार होकर कायमगंज दरगाह पर जा रहे थे तीनों युवक

सिकंदराराऊ । दिल्ली से कायमगंज दरगाह पर जा रहे बाइक बाइक सवार तीन युवकों को एनएच 34 के अलीगढ़ रोड स्थित गांव हुसैनपुर के निकट बुधवार की तड़के एक तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि नागलोई दिल्ली निवासी समीर पुत्र मुन्ना खां उम्र 20 वर्ष , असलम पुत्र राजू उम्र 26 वर्ष, मुस्तकीम पुत्र इकबालुद्दीन उम्र 25 वर्ष मंगलवार की रात्रि को बाइक पर सवार होकर कायमगंज दरगाह जाने के लिए रवाना हुए । बुधवार की तड़के जैसे ही बाइक सवार युवक गांव हुसैन पुर के समीप पहुंचे । तभी एक तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में तीनों युवकों की मौके पर मौत हो गई और बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई । हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों की शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामले की सूचना पुलिस ने मृतकों के परिजनों को भी दी । सूचना पाकर परिजनों में हाहाकार मच गया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। तीनों युवकों की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।









