बिजली करंट से 27 वर्षीय युवक की मौत:मचा कोहराम

घर पर बिजली का कार्य करता था युवक

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव चमरौली में होली के पर्व पर बुधवार को उस समय एक परिवार में कोहराम मच गया, जब एक 27 वर्षीय युवक घर में बिजली का कार्य कर रहा था। तभी उसे अचानक करंट लग गया । जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। युवक की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
बताया जाता है कि गांव चमरौली निवासी 27 वर्षीय संजीव पुत्र सत्य प्रकाश बुधवार की सुबह अपने घर पर बिजली का कार्य कर रहा था । इस दौरान उसे अचानक करंट लग दिया । जिससे उसकी मौत हो गई । आनन फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए । जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया और गांव में मातम पसर गया । मामले की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। बताया जाता है कि मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था । मृतक अपने पीछे दो छोटे छोटे बच्चों एवं पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया है । युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। होली के पर्व पर हुए हादसे से परिजनों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment