चोरों ने सोने चांदी के आभूषण एवं बर्तन किए पार, रिपोर्ट

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव गंथरी शाहपुर में अज्ञात चोरों ने लाखों की कीमत के सोने चांदी के आभूषण एवं बर्तन पार कर दिए। पीड़िता ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव गंथरी शाहपुर निवासी वीणा देवी पत्नी स्व.ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह गत 31 जनवरी को अपने पुत्र सौरभ के पास मुंबई गई थी। गत 23 फरवरी को नौकर प्रकाश,शाम,अशोक के कमरे का ताला अलग रखा था। मामले की सूचना उनको नौकरो द्वारा दी गई। जब वह लौट कर आई तो घर में रखे चांदी के पुराने बर्तन एवं सोने चांदी के आभूषण गायब थे। जिन्हें अज्ञात चोर चुराकर ले गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment